Breaking News

दिल्ली के वजीराबाद में नाबालिग से फिर दुष्कर्म: सोशल मीडिया दोस्ती के बाद होटल बुलाया; 12 दिन में ये चौथा मामला

नई दिल्ली। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती की और मंगलवार को उसे एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी दोनों वजीराबाद इलाके के रहने वाले हैं। लड़की होटल से वापस घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया और उसका बयान दर्ज किया। मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

होटल में प्रवेश को लेकर भी जांच

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नाबालिग को होटल में प्रवेश कैसे मिला। जांच के दौरान होटल का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

12 दिनों में दिल्ली में नाबालिगों से जुड़े कई मामले

पिछले 12 दिनों के दौरान दिल्ली में नाबालिगों से दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं। 12 सितंबर को स्वरूप नगर इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए।

16 सितंबर को सदर बाजार इलाके में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। बच्ची स्टेशनरी खरीदने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 21 सितंबर को कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था।

NCRB के आंकड़ों में भी सामने आई गंभीर स्थिति

NCRB के अनुसार, वर्ष 2024 में दिल्ली में पॉक्सो एक्ट के तहत 1,553 मामले दर्ज किए गए थे। यह संख्या औसतन प्रतिदिन चार से अधिक मामलों के बराबर है। वर्ष 2025 के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं।

पुलिस अब वजीराबाद मामले में आरोपी की तलाश के साथ होटल से जुड़े रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे 3 युवक; मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *