Breaking News

फतेहपुर में किसानों को बड़ी सौगात: 6 लाख तक का ऋण अब 6% ब्याज पर, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू

फतेहपुर में किसानों ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, उर्वरक सेतु और UPCDC ऐप भी लॉन्च
फतेहपुर। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ के साथ इसके ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश के ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’, उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC तथा भारत टैक्सी का उत्तर प्रदेश में शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फतेहपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में देखा और सुना गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, अपना दल जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, एलडीबी चेयरमैन खागा अनिल मिश्रा, बिंदकी बलराम सिंह चौहान, अयाह शाह जितेन्द्र सिंह तथा सुशील सिंह चन्देल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
6 लाख तक का दीर्घकालिक ऋणमुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ऋण पांच वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि कार्यों को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी आमदनी बढ़ा सकें। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं सुगम तरीके से की जाएगी।

पांच किसानों को किया गया सम्मानित
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को सहकारिता एवं डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, अपना दल जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, प्रभुदत्त दीक्षित, अनिल मिश्रा, बलराम सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह एवं सुशील सिंह चन्देल को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पांच किसानों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
किसान मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: कृष्णा पासवान
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से किसानों के साथ सहकारी बैंक भी मजबूत होंगे और किसान समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के साथ खाद एवं उर्वरक पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और UPCDC के माध्यम से किसानों को उर्वरक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसकी निगरानी और समीक्षा के लिए डेटाबेस तैयार किया गया है। सहकारी समितियों की ब्रांडिंग एवं आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसान मजबूत होगा और सहकारिता मजबूत होगी तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। अन्नदाता किसान की समृद्धि के उद्देश्य से योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, सहकारी समितियों तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं पर अपने विचार रखे।
फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारी समितियां एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार, उप कृषि निदेशक, एआर को-ऑपरेटिव, एलडीबी के पदाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर समेत दो लोगो की हुई मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास नौबस्ता रोड पर मंगलवार शाम एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *