Breaking News

गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी की चाकू से हत्या, छोटी बेटी ने भागकर बचाई जान

गाजियाबाद। बेटा नहीं होने की नाराजगी में एक पति पर अपनी पत्नी और बेटी की चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हमले के दौरान परिवार की छोटी बेटी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी और बेटी पर चाकू से कई वार किए। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत वारदात के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई, चार दुकानें और डेयरी सील

गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके में नगर निगम ने सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *