Breaking News

सीतापुर जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उठी आवाज, नागरिकों ने निकाली जागरूकता रैली

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर।

सीतापुर। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती और हृदय रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को नागरिकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और शासन का ध्यान स्थानीय स्तर पर हृदय रोग के उपचार की कमी की ओर आकर्षित कराया।

आयोजक आमिर हुसैन के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली जिला अस्पताल परिसर से शुरू हुई। इसके बाद रैली लालबाग, सरोजिनी वाटिका और जीआईसी रोड होते हुए वापस जिला अस्पताल पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर हृदय रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों को समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह और उपचार मिलना बेहद जरूरी है। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों और चिकित्सा केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आयोजकों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि जिला अस्पताल में जल्द से जल्द हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए। इसके साथ ही हृदय रोगों की जरूरी जांच, उपचार और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि स्थानीय मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

रैली में अमित प्रजापति, गुड्डू अंसारी, इश्तियाक अंसारी, विक्की, शोएब खान, मुमताज, कय्यूम, अनिल, सत्यम और अफजाल समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार हैं और इस मांग को लेकर जनजागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

लोकप्रिय सांसद और श्रमिकों की आवाज थे जगदीश चंद्र दीक्षित : हरीश बाजपेई – पूर्व सांसद एवं पूर्व विधान परिषद सभापति की जयंती पर श्रद्धांजलि और काव्य समागम का आयोजन

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर। स्वतंत्रता संग्राम स्मृति संस्थान के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *