Breaking News

निमचैना में श्रीराम कथा के दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद का हुआ जीवंत वर्णन, जयकारों से गूंजा पंडाल

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर।

सीतापुर/महोली। विकासखंड महोली के ग्राम निमचैना में आयोजित प्रथम सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास पं. हेमंत मिश्र शास्त्री ने भगवान परशुराम और भगवान लक्ष्मण के बीच हुए प्रसिद्ध संवाद का भावपूर्ण वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कथा व्यास ने बताया कि माता सीता के स्वयंवर में भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव का धनुष तोड़े जाने के बाद भगवान परशुराम क्रोधित होकर राजा जनक की सभा में पहुंचे। वहां उनका सामना लक्ष्मण से हुआ। इस दौरान परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के निर्भीक एवं तर्कपूर्ण जवाबों का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

उन्होंने प्रसंग को विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने शिव धनुष की महिमा बताते हुए लक्ष्मण को चेतावनी दी। इस पर लक्ष्मण ने विनम्रता और मुस्कान के साथ अपने तर्क प्रस्तुत किए। दोनों के बीच हुए संवाद का कथा व्यास ने बेहद रोचक अंदाज में वर्णन किया। प्रसंग के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने लगे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजक रानू मिश्र ने बताया कि सात दिवसीय श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में रामसनेही मिश्र यजमान की भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर अमन मिश्र, विकास मिश्र, शिवांशु मिश्र, प्रवीण मिश्र (पूर्व प्रधान), अनिल पांडेय, प्रदीप मिश्र, अभिषेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीतापुर जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उठी आवाज, नागरिकों ने निकाली जागरूकता रैली

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर। सीतापुर। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *