Breaking News

2027 चुनाव से पहले सीतापुर में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज, शिवपाल सिंह यादव से मिले आलोक रस्तोगी

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर।

लखनऊ/सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से पार्टी नेता आलोक रस्तोगी ने उनके आवास पर मुलाकात की। आलोक रस्तोगी 146 विधानसभा क्षेत्र, सीतापुर सदर से पार्टी टिकट के दावेदार हैं। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से मार्गदर्शन प्राप्त किया और सीतापुर जनपद की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा बूथ और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर बातचीत हुई। रस्तोगी ने कहा कि संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और कार्यकर्ताओं का सतत प्रयास महत्वपूर्ण है।

आलोक रस्तोगी के अनुसार, शिवपाल सिंह यादव का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के सहयोग से क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देने तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

आलोक रस्तोगी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने मुलाकात में मिले स्नेह और मार्गदर्शन के लिए शिवपाल सिंह यादव का आभार जताया।

About NW-Editor

Check Also

सीतापुर जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उठी आवाज, नागरिकों ने निकाली जागरूकता रैली

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर। सीतापुर। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *