Breaking News

जिंदा सर्पों के साथ शिव तांडव रहा आकर्षण का केन्द्र

– होली मिलन में झांकी के कलाकारों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
– होली मिलन समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते झांकी के कलाकार।
फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में सर्व समाज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झांकी के कलाकारों ने जवाबी कीर्तन, गणेश भगवान की आरती, राधा कृष्ण द्वारा फूलों की होली, जिन्दा सर्पों के साथ बाबा भोलेनाथ का शिव तांडव, अघोरियों के साथ मसाने की होली, भारत माता के ऊपर समर्पण देश भक्ति की झांकी, भगवान श्री कृष्ण के बाल सखा सुदामा चरित्र चित्रण, महाकाली जी का विकराल रूप प्रदर्शन करते हुए मनोहर गीतों की प्रस्तुति की गई। फूलों से होली खेली गई। इस अवसर पर पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, जिला महामंत्री रवि कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह, नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व बार अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, चेयरमैन सदर राजकुमार मौर्या, पप्पू सिंह चौहान, रंजना सिंह चौहान, अभिषेक शुक्ला, कल्पना सिंह, गायत्री सिंह, प्रेमा सिंह राठौर, वरदानी सिंह, प्रदीप गर्ग, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी, कल्पनाथ त्रिपाठी उर्फ़ चुना बाबा, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, कल्पना सिंह सरला सिंह, किरण गुप्ता, दीपिका तोमर, राघवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, समरवीर सिंह, मोनू सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री विजय सिंह, सुशील मिश्रा, रमेश भदौरिया, पुत्तन मिश्र, धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद्व गौतम, मनदीप मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, वीरेंद्र चौहान, असोथर चेयरमैन नीरज सिंह, बहुआ चेयरमैन कामता सोनी, ब्लॉक प्रमुख मलवां रमनजीत सिंह, धनंजय द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, सहित सभी अन्य समाजों के जिलाध्यक्ष सहित एवं क्षत्रिय महासभा के अमित परिहार, तरुण चौहान, आरपी भदौरिया, लालजीत सिंह, राज ठाकुर, योगेन्द्र भदौरिया उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हथगाम बीडीओ के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

– मनरेगा सामग्री भुगतान में अनियमितता का आरोप – डीएम को ज्ञापन देने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *