– शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
– स्टाल लगाकर झांकी में शामिल लोगों का गला कराया तर
– बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते व शोभा यात्रा निकालते समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। संविधान निर्माता, बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयन्ती के अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से जयंती पर झांकी यात्रा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर पार्क से झांकी यात्रा की शुरूआत हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण कर पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई तत्पश्चात संगठनों के लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उधर राजनैतिक दलों के लोगों ने भी बाबा साहब की जयंती अपने-अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार मनाई। कार्यक्रमों की शुरूआत सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबा साहब के अम्बेडकर पार्क से की गई। अंबेडकर पार्क पर जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। डा. बाबा साहब अंबेडकर विकास समिति ने शहर के विभिन्न मोहल्लों से शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा की शुरूआत अंबेडकर पार्क से हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने शिरकत की। यात्रा अपने निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करने के पश्चात अंबेडकर पार्क में ही समापन किया गया। रास्ते में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत स्टाल लगाकर किया गया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों को शर्बत पिलाकर गला भी तर कराया। जिसके बाद अंबेडकर पार्क में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में आये गणमान्य नागरिकांें एवं उनके अनुयायियों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान के रचयिता बाबा साहब अंबेडकर ने हमें अपने हकों की लड़ाई के लिए वह कानून दिया। जिसके तहत आज हम पूरी तरह अपने आपको स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं। कहा कि उनके त्याग और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इतनी कठिनाइयों का सामना कर श्री बाबा ने सर्व समाज को एक सूत्र में बांधने का जो सपना देखा था उन सपनों को साकार करने के लिए उनके विचारों अमल करना होगा। विशाल समारोह में आये अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किये।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
News Wani