Breaking News

रामलीला मैदान में 11 से 19 मार्च तक होगी श्रीराम कथा, 20 मार्च को विशाल भंडारा

फतेहपुर | न्यूज़ वाणी ब्यूरो
फतेहपुर जनपद के ज्वालागंज स्थित रामलीला मैदान में 11 मार्च से 19 मार्च तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्री रामकथा सेवा मंडल फतेहपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर परम श्रद्धेय श्री चन्दन कृष्ण जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम में अनन्त श्री विभूषित श्रीमद् प्रयाग पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानन्द सरस्वती जी महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा। आयोजन में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन के उपलक्ष्य में 20 मार्च 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

भूमि विवाद में लाठी-डण्डों से हमला किए जाने की शिकायत

– पीड़ित ने पुलिस पर भी लगाए मारपीट के आरोप – एसपी को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *