Breaking News

सपाईयों व समर्थकों ने प्रदेश सचिव का किया स्वागत

– राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीएम की कुर्सी पर बैठाने का करेंगे काम: जगनायक
– नवमनोनीत प्रदेश सचिव का स्वागत करते समर्थक।
फतेहपुर। शहर के सिविल लाइन स्थित आवास में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनने पर जगनायक सिंह यादव का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण कर बुकें देकर, अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में बोलते हुए नवमनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश हाईकमान ने जो उन पर विश्वास किया है, आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही जिले की सभी छहों सीटों पर सपा का परचम फहराने के लिए कार्य करेंगे और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बिठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सांसद नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह, पूर्व अध्यक्ष समरजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने उन्हें जहां फोन पर बधाई दिया वहीं स्वागत करने वालों में नयन सिंह यादव, गोपाल यादव, रामकृपाल सोनकर, शिव पूजन, सरफराज, रमेश चंद्र, पप्पू यादव, श्रीकांत यादव, नेपाली सिंह, नीरज यादव, स्वतंत्र सिंह यादव, अवधेश यादव, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *