Breaking News

सपाईयों ने संत नामदेव की मनाई जयंती

– चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
संत नामदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
न्यूज वाणी ब्यूरो
फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों को जागृत करने का काम करने वाले संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें संत नामदेव जी के जीवन पर विस्तृत चर्चा हुई।
गोष्ठी में आशीष नामदेव, गणेश नामदेव व राज बाबू नामदेव ने विस्तृत प्रकाश डालने का काम किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया कि पहली बार किसी राजनैतिक दल ने समाज का मान बढ़ाया है। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, राम कृपाल सोनकर, रामतीरथ परमहंस, डा रामनरेश पटेल, नरेंद्र प्रजापति, अमित पाल, अनिकेत नामदेव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, राम बाबू यादव, सऊद अहमद, रिशु तिवारी, वसीम खान, दिनेश मौर्या, सुमित साहू, अंकित पटेल, रवि गुप्ता, सुहैल खान, शरीक, जुनैद, फैसल आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील – बैठक कर विचार-विमर्श करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *