एसपी ने कार्यालय में की जन सुनवाई

 

बांदा। शासन द्वारा जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जारी निर्देशों के क्रम में, आज पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें प्रस्तुत की, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *