फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए दौड़ लगवाई। साथ ही परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी, यातायात शाखा के जवान तथा पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों का उचित रखरखाव करने के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

News Wani