Breaking News

फतेहपुर में एसपी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, स्वास्थ्य सुरक्षा का दिया संदेश

– स्कूली बच्चों, बालिकाओं व पुलिस परिवार को समय पर टीकाकरण का दिया संदेश
-एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में गुरुवार को एचपीवी टीकाकरण कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों, बालिकाओं और पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सुरक्षा तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में एसपी ने स्वास्थ्य विभाग के डीआईओएस राकेश कुमार एवं डिप्टी सीएमओ (अर्बन नोडल) डॉ. शहाबुद्दीन को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण गंभीर बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समय पर टीका लगवाकर बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में डॉ. वर्तिका मिश्रा एमओ, डॉ. संजय यादव एमओ, फार्मासिस्ट निशीथ श्रीवास्तव, एएनएम रंजना सिंह, सरिता देवी, स्वर्ण कुमारी, प्रियंका देवी तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गौरव मिश्रा शामिल रहे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूली बच्चे और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के जर्जर स्कूल में बड़ा हादसा टला, बारिश में ढहा प्रधानाचार्य कक्ष; 119 बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां विकासखंड के अल्लीपुर भादर प्रथम प्राथमिक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *