मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में धार्मिक आयोजन के दौरान अव्यवस्था जानलेवा बन गई। नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान स्टेडियम ग्राउंड में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत चार महिलाएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़ के बाद महिला को अस्पताल ले जा रहे।

अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स की टीम इलाज कर रही।

घायल बच्ची को गोद में उठाकर अस्पताल ले जा रहे परिजन।
News Wani
