Breaking News

“तरनतारन लॉ कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग से छात्रा की मौत, आरोपी युवक भी मृत— जांच जारी”

पंजाब के तरनतारन जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पढ़ाई और भविष्य बनाने की जगह समझे जाने वाले कॉलेज कैंपस में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी. क्लासरूम के भीतर हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना इतनी अचानक और खौफनाक थी कि कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राएं और स्टाफ भी कुछ समझ नहीं पाए. इस वारदात ने कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं के बीच बढ़ते विवादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
घटना के बाद मामला और सनसनीखेज तब हो गया जब छात्रा को गोली मारने वाले युवक ने खुद को भी गोली मार ली. दो जिंदगियां कुछ ही मिनटों में खत्म हो गईं. पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी और छात्रा एक-दूसरे को जानते थे. हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाकर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

  • तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में यह वारदात हुई. पुलिस के अनुसार मृत छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है. वहीं आरोपी युवक की पहचान गांव मल्लियां निवासी प्रिंस राज सिंह के तौर पर की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज पहुंचा और क्लासरूम के भीतर छात्रा पर गोली चला दी. गोली लगते ही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
  • घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस टीम ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत कब्जे में ले लिए हैं. फिलहाल पुलिस दोनों के बीच संबंधों और घटना के कारणों की जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है.
    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज तक कैसे पहुंचा और वारदात की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं. पुलिस दोनों परिवारों और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ कर रही है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

About NW-Editor

Check Also

“नशे की सनक में हैवानियत: मदद के बहाने युवती ने बुजुर्ग को कमरे में बुलाया, लूटे पैसों से खरीदा चिट्टा”

पंजाब के होशियारपुर में नशेड़ी युवती ने अंकल कह मीठी-मीठी बातें कर एक बुजुर्ग को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *