प्लेवे में चल रहे समर स्पोर्ट्स कैंप का हुआ समापन

– प्रतिभागी बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल में चल रहे 24 वां समर स्पोर्ट्स कैंप का समापन सम्पन्न हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स इंडिया के संस्थापक आसिफ जुबैर फैजी ने बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
यह कैंप 18 मई से शुरू हुआ था। पूरे तीस दिनों तक बच्चों ने खेलकूद का भरपूर आनंद लिया। यह कैंप सुबह व शाम प्लेवे मैदान पर खेला गया। उद्घाटन में प्रभीवेक पम्प ने बच्चों को खेल की किट ड्रेस प्रदान की थी। समापन पर स्पोर्ट्स इंडिया की ओर से प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। इसमें प्लेवे इंग्लिष स्कूल के खेल प्रषिक्षक इसरार अहमद व मो. मारूफ ने क्रिकेट की ट्रेनिंग बच्चों को दी। अंत में स्कूल के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने आसिफ जुबैर फैजी व इसरार अहमद, मो. मारूफ को ट्राफी प्रदान कर धन्यवाद दिया और बच्चों को खेल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। कहा कि भविश्य में ऐसे कैंप लगाए जाएंगे। इस मौके पर आलोक तिवारी, शमशाद, फहमी मजहर, शेरू, जमाल, यूनुस, आदिल, जहीर उद्दीन, शाहिद, रिजवान अहमद, मतीन खां, वसीम खां, इंसाफ खां, रेहान जाफरी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल – धर्मध्वज एवं विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *