Breaking News

KGMU में कोरोना का कमबैक! कोरोना ने लखनऊ में पकड़ी रफ्तार, 3 डॉक्टर पॉजिटिव

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज KGMU के 3 डॉक्टर सहित 10 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन के भीतर लखनऊ में 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। राजधानी के कई डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में हैं। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में लखनऊ में 24 घंटे में 10 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 5 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। इसी के साथ लखनऊ में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन दर्जन के पार कर 37 तक पहुंच गई है।

थाईलैंड से लौटने के बाद जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

शहर के जानकीपुरम निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 8 जून को थाईलैंड टूर पर निकलना के बाद 14 को नई दिल्ली आए और फिर 17 को वापस लखनऊ लौटे। जुकाम और बुखार होने जांच के लिए सैंपल भेजा गया था।

KGMU कैंपस के 3 डॉक्टर संक्रमित

पॉजिटिव आने वाले मरीजों में KGMU कैंपस के TG हॉस्टल में रह रहे 3 डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।

नोएडा के बाद लखनऊ और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा संक्रमित

24 घंटे में राज्य में 30 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस की संख्या 255 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस गौतमबुद्ध नगर में है। यहां 155 संक्रमित हैं। इसके अलावा लखनऊ में 37 और गाजियाबाद में 20 संक्रमित हैं।

गुरुवार को 6 महीने की बच्ची समेत 7 पॉजिटिव केस थे

एक दिन पहले यानी गुरुवार को लखनऊ में 6 महीने की बच्ची समेत 7 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें रहीमाबाद में 12 साल की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। संक्रमितों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं।

About NW-Editor

Check Also

इंस्टाग्राम पर फेक ID का जाल! शोएब की खौफनाक साजिश बेनकाब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *