बैंकॉक में बुजुर्ग बना कातिल: सरेआम की गोलीबारी, 6 लोगों की मौत से दहशत

 

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक फूड मार्केट में 61 वर्षीय शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर कम से कम छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। फायरिंग में 3 लोग घायल भी हुए हैं। घटना सोमवार को बैंकॉक के मशहूर ऑर टॉ कॉर मार्केट में हुई। यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। पुलिस के मुताबिक हमलावर की पहचान मिस्टर नोई के नाम से हुई है। वह मौके पर ही मृत पाया गया। बैंकॉक के बंग सू जिले के डिप्टी पुलिस चीफ वोरापत सुकथाई ने बताया कि फिलहाल इसे मास शूटिंग माना जा रहा है। हमलावर की मंशा की जांच हो रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गोलीबारी का थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर चल रही झड़पों से कोई संबंध है।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

तस्वीर हमलावर बुजुर्ग की है। उसके हाथ में एक पिस्तौल दिखाई दे रही है।
तस्वीर हमलावर बुजुर्ग की है। उसके हाथ में एक पिस्तौल दिखाई दे रही है।
सड़क पर फायरिंग का शिकार हुए लोगों के शव पड़े हुए हैं।
सड़क पर फायरिंग का शिकार हुए लोगों के शव पड़े हुए हैं।
मार्केट के अंदर मेडिकल टीम घायलों का इलाज कर रही है।
मार्केट के अंदर मेडिकल टीम घायलों का इलाज कर रही है।
फायरिंग के बीच लोग खुद को बचाने के लिए मार्केट के अंदर भागते नजर आए।
फायरिंग के बीच लोग खुद को बचाने के लिए मार्केट के अंदर भागते नजर आए।

About NW-Editor

Check Also

इजराइल-ईरान जंग: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम; जेद्दा से अहमदाबाद पहुंचे 200 यात्री, 4 दिन में 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *