– विद्यालयों में ताइक्वांडो प्रशिक्षण की अनिवार्यता की करेंगे मांग
– ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले को गौरवान्वित करने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी रिचा राजपूत सिल्वर मेडल विजेता इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैम्पियन शिप देहरादून व मनीषा राजपूत ब्लैक बेल्ट व प्रशिक्षण कोच को ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व सलोनी मेहरोत्रा ने पुष्पहार पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष श्री मेहरोत्रा ने कहा कि जनपद को गौरवान्वित करने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ियों पर गर्व है। इस दिशा को सदैव विस्तारित करते रहेंगे। उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों में ताइक्वांडो प्रशिक्षण की अनिवार्यता की मांग जिला विद्यालय निरीक्षक से करेंगे। सचिव राजकुमार ने बधाई देते हुए कहा कि बेटियों को सशक्त बनाना ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर का कर्तव्य है। सम्मानित करने वालों में उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, संयुक्त सचिव भारत वर्मा, कार्यकारणी सदस्य तनुज बाजपेई, शिव कुमार, अभिषेक, अनिकेत उपस्थित रहें।

News Wani