Breaking News

लखनऊ में फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का जलवा, 19 में से 16 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

फतेहपुर। लखनऊ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय यूपी स्टेट गोल्डन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में आराध्या त्रिपाठी, दीक्षा सिंह, अंजलि मिश्रा, अंशिका यादव, वत्सल श्रीवास्तव, कुणाल साहू, अंश श्रीवास्तव और अंश मौर्य ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वहीं, अनन्या, आराध्या सिंह, यथार्थ सिंह, आशु मौर्य, सूर्या साहू और आयुष्मान ने रजत पदक हासिल किए। प्रिया देवी और सनाया चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोच भारत वर्मा को बेस्ट कोच ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
जिले में वापसी पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर बचपन प्ले स्कूल के प्रबंधक रोहित सोलंकी सहित खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 110 छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *