Breaking News

खागा में शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा को मिला शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार अपराह्न आयोजित एक गरिमामय समारोह में ऐरायां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के शिक्षक एवं वर्ष 2025 के राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता आनंद कुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित ‘शिक्षा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा के उन्नयन, अभिनव प्रयोगों, उत्कृष्ट समाजसेवा तथा वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मातृशक्ति के हाथों यह सम्मान पाकर वह स्वयं को अत्यंत अभिभूत महसूस कर रहे हैं। नगर निकाय की स्थापना के सौवें वर्ष में यह सम्मान प्राप्त होने से इसका गौरव और ऐतिहासिक महत्व उनके लिए कई गुना बढ़ गया है।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि आनंद कुमार मिश्रा ने अपने अभिनव शिक्षण और निस्वार्थ समाजसेवा से न केवल नगर, बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण समाज के लिए एक अनूठी मिसाल है।
वहीं, अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने कहा कि नगर के गौरवशाली नागरिक और शिक्षक को सम्मानित करना पूरे निकाय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का उनका प्रयास बेहद सराहनीय है।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक एवं नगर निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

धाता के नवदुर्गा महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़, भव्य भंडारे में देर रात तक चला प्रसाद वितरण

धाता, फतेहपुर। कस्बे के रामलीला मैदान स्थित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव में हर वर्ष की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *