Breaking News

“ऑनलाइन मीटिंग में अचानक शिक्षिकाओं के सामने टीचर…सस्पेंड”

उत्तर प्रदेश:  एटा जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां विभाग की ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक किसी ने अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्रुप में महिला शिक्षिकाएं भी थीं। संज्ञान में आते ही वीडियो को तुरंत हटा दिया गया लेकिन तब तक कई लोगों की नज़र इस पर पड़ गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को मामले की जांच का आदेश दिया था। अब इस मामले में एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामला एटा के नगर क्षेत्र जलेसर का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां शिक्षा विभाग की ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी। इसमें विभाग के अधिकारियों के इसमें विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षक और शिक्षिकाएं जुडी हुई थीं। अचानक इस ग्रुप में किसी ने अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। अश्लील वीडियो पर नजर पड़ते ही सभी लोग मीटिंग को छोड़कर चले गए। इसके बाद इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। एटा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया था।

खंड शिक्षा अधिकारी नेत्र पाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद संबंधित शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गयी है। जाने-अनजाने में उन्होंने नगर क्षेत्र भाषा ग्रुप में अश्लील सामग्री डाल दी थी। मामला सामने आने के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

महाराजगंज में भी हुई थी ऐसी घटना

इसके पहले महाराजगंज में भी ऐसी ही घटना हुई थी। वहां बेसिक शिक्षा की समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा के लिए कलक्ट्रेट के एनआईसी में गूगल मीट के माध्यम से आयोजित ई-चौपाल में एक शरारती तत्व ने लिंक के माध्यम से जुड़ने के बाद अश्लील वीडियो चला दिया। ई-चौपाल में डीएम समेत बेसिक शिक्षा के कई अधिकारी, शिक्षक और लोग भी जुड़े थे। अश्लील वीडियो चलने से असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मामले में बीएसए के आदेश पर बीईओ फरेंदा ने इस मामले में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना बीते 7 अगस्त की है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग की समस्याओं पर जन सुनवाई के लिए ई-चौपाल लगाई गई थी। इसमें विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान जाशन जेआर नाम व्यक्ति ने लिंक के माध्यम से अपने एकाउंट से अश्लील वीडियो चला दिया। वहीं अर्जुन नाम का एक व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। दोनों का पता अज्ञात है। इस आपत्तिजनक स्थिति पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार रॉय ने बताया कि आईपी एड्रेस के माध्यम से आरोपितों का पता लगाने में साइबर टीम जुट गई है। जल्द ही नाम-पते के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

बारिश के चलते जर्जर मकान की छत गिरी

एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के कूकपुरा गांव में देर रात बारिश के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *