कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार शाम को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की चादचान शाखा में एक बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पांच नकाबपोश लुटेरों ने सेना की वर्दी पहनकर बैंक पर धावा बोल दिया, कर्मचारियों को बंधक बनाया और करीब 59 किलो सोना व 8 करोड़ रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा पर लुटेरों की एक कार बरामद कर ली है और छापेमारी तेज कर दी गई है।
विजयपुरा पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर महाराष्ट्र और आसपास के जिलों में नाकेबंदी करा दी। महाराष्ट्र के सांगली जिले में लुटेरों की एक संदिग्ध कार बरामद हो गई, जिसमें हथियार और कुछ सोने के गहने मिले हैं। एसपी ने बताया कि विशेष जांच टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। “हम लुटेरों को जल्द पकड़ लेंगे। सीमा पर सघन चेकिंग हो रही है। SBI शाखा से 17 किलो सोना चोरी का मामला सामने आया था, जो वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ से प्रेरित था।
News Wani
