Breaking News

दिल्ली से लाया दुल्हन, लेकिन शादी के सातवें दिन ही हो गया बड़ा कांड – रिश्ते में आया भूचाल

 

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने शादी के सातवें दिन ऐसा कांड किया कि दूल्हे के होश उड़ गए। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी राकेश ने दुल्हन पर सातवें दिन ही गहने और नकदी लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है।

राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2 जून 2025 को पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी। 8 जून की सुबह 3 बजे पत्नी मायके जाने की कहकर घर से चली गई। पीड़ित ने पत्नी और उसके दो मित्रों पर साजिश करने और शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। बताया कि शादी के नाम पर ससुराल पक्ष ने 50 हजार रुपये नकद, कोर्ट मैरिज कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में कोर्ट मैरिज न होने पर 1.80 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। ससुराल पक्ष के लोगों और उनके साथियों ने धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।

 

 

 

 

About NW-Editor

Check Also

पहले ही दिन कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; घर से अपडेट लेकर ही निकलें

आगरा। Indian Railways News: कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *