Breaking News
Lavc61.26H

गिट्टी के ढेर में समा गई पूरी बस! मौत बनकर आई हाइवा — 20 की दर्दनाक मौत, चीखों से गूंज उठा मंजर

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर गिट्टी से लदे डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TSRTC) की बस को टक्कर मार दी। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 10 महीने का बच्चा, 10 महिलाएं और दोनों वाहनों के ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 20 लोग घायल हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह हादसा हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास हुआ। यह बस विकाराबाद जिले के तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बस को सामने से टक्कर मारी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह डैमेज हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी। इससे कई यात्री दब गए। घटना के दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए, जिनमें गिट्टी में दबे यात्री मदद के लिए पुकारते दिखे। पुलिस और बचावकर्मी लोगों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे। बचाव दल को शवों को निकालने के लिए बस को काटना पड़ा। ड्राइवर और उसकी सीट के पीछे का हिस्सा टक्कर में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां बैठे अधिकांश यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेलंगाना बस हादसे की 8 तस्वीरें…

पुलिस ने बताया कि डंपर गलत दिशा से आ रहा था और बस से टकरा गया।
पुलिस ने बताया कि डंपर गलत दिशा से आ रहा था और बस से टकरा गया।
जोरदार टक्कर से डंपर पर लदी गिट्टी बस की बॉडी तोड़ते हुए यात्रियों पर गिर गई।
जोरदार टक्कर से डंपर पर लदी गिट्टी बस की बॉडी तोड़ते हुए यात्रियों पर गिर गई।
बस में बैठे कई लोग पूरी तरह गिट्टी के नीचे दब गए। कई लोगों के सिर्फ सिर और हाथ ऊपर थे।
बस में बैठे कई लोग पूरी तरह गिट्टी के नीचे दब गए। कई लोगों के सिर्फ सिर और हाथ ऊपर थे।
सुबह-सुबह हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे।
सुबह-सुबह हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे।
फिर पुलिस भी पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
फिर पुलिस भी पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
बस के अंदर कई लोग बेसुध नजर आए। कुछ लोग घायलों को सीपीआर देते दिखे।
बस के अंदर कई लोग बेसुध नजर आए। कुछ लोग घायलों को सीपीआर देते दिखे।
घटनास्थल पर लाशों की लाइनें लग गईं। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटनास्थल पर लाशों की लाइनें लग गईं। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बचाव दल ने करीब 4 घंटे के बाद बस से सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।
बचाव दल ने करीब 4 घंटे के बाद बस से सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जताया। तेलंगाना CMO ने X पर बताया कि CM रेड्डी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए औप समय-समय पर हादसे की डिटेल अपडेट के साथ मांगी है।मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को हादसे में घायल लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सरकार ने घायल, उनके रिश्तेदारों या परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9912919545 और 9440854433 जारी किए हैं।

हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर इस हादसे के कारण भीषण जाम लग गया। चेवेल्ला-विकाराबाद रूट पर वाहनों को रोके जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस स्थिति को काबू करने और यातायात को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है।

PM ने मृतकों को 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस-डंपर दुर्घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *