Breaking News

परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे

– महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित
– वार्षिक परीक्षाफल के साथ मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते अतिथि।
फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर में पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार वार्षिक परीक्षा परिणाम नर्सरी से 11 वीं तक के छात्र-छात्राओं हेतु घोषित हुआ। मुख्य अतिथि जिला जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या आरती गुप्ता व यूथ आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव रहे। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड, मेरिट सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया। प्री प्राइमरी वर्ग में अद्विजा शुक्ला, भाव्या कियाना, बलबीर कार्तिकेय, अपूर्व, दिव्य शिवहरे, रक्षिता युग, वामिका शुक्ला वारूनी व अथर्व रहे। वहीं प्राइमरी वर्षा में आदया मिश्रा, विधान, प्रानवी, अमिता, प्रभा, रिद्धिमा, वेदांशी, आनियां, पल्लवी, काव्या, शगुन, मृत्युन्जय, मिष्टी सचान, सूयांश कमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग एवन पाल, उज्जवल आयु, आन्या आर्यन, राज वंशिका, जिज्ञासा, इशिता उमराव, वेदान्त शुक्ला, प्रिन्स कुशवाहा, अभिनय, अंशिका, रिद्धिमा आदि प्रथम, द्वित्तीय व तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में हर्ष, विश्वेष, आशुतोष, अरनव दीक्षित, इजना हयात, श्रिनी सिंह, मैत्रेय सिंह, अनीता शुक्ला, सिद्धार्थ, अनवेशा, वैष्णवी अग्रहरि, हुश्ने इश्मा, जारिया हुसैन, शाम्भवी आदि प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जेल अधीक्षक ने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों के संयुक्त परिश्रम से यह सुखद अवसर आपको प्राप्त हुआ है। यह दिन हमें सदैव जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बचपन ही भविष्य को बेहतर बनाने का अच्छा समय होता है। डायट प्राचार्य ने कहा कि इस बदलते परिवेश में हमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग बड़ी बुद्धिमानी से करना चाहिए। मोबाइल के दुरुपयोग से बच्चों को दूर रहना चाहिए। बच्चे परिश्रम से कभी पीछे न हटे यही उनके लिए भविष्य का द्वारा खोलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों के सतत परिश्रम और लगन शिक्षकों तथा अभिभावकों के सतत् मार्गदर्शन से ही मिलती है। अभिभावकों व परीक्षार्थियों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। अभिभावकों और छात्रों का उत्साह स्पष्ट दिख रहा था।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *