फतेहपुर: पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने। गरीब के घर पर तोड़फोड़ और गाली गलौज करने का पीड़ित परिवारों ने लगाया आरोप।
बिना महिला पुलिस के घर में घुसकर महिलाओं और लड़कियों की तलाशी लेने का भी लगाया आरोप,रात के अंधेरे में चौकी इंचार्ज द्वारा गाली गलौज कर मुकदमे में फंसाने की दी धमकी देने का वीडियो भी किया पीड़ितों ने किया पेश वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रहा वायरल,पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार।
पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने
हसवा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह पर गाली गलौज और गांव घर छोड़ने की धमकी देने का आरोप।मारपीट की सूचना पर जयचंदपुर गांव गई थी पुलिस पीड़ित महिलाओं ने DM को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार आपको बता दें कि ठरियांव थाने के हसवा चौकी क्षेत्र के जयचंद्पुर गांव में एक दिन पहले मारपीट के मामले की तारीख से लौट रहे युवक को दबंगो ने रोककर मुकदमा वापसी का दबाव बनाने के लिए गाली गलौज कर बेल्टों से पीटा जिस पर युवक अपने घर से परिजनों के साथ हसवा चौकी पहुंचा जंहा पुलिस ने सुलह का दबाव बनाया
चौकी इंचार्ज पर घर छोड़ने की धमकी और अभद्रता का आरोप
लेकिन पीड़ित नहीं माना तो उसे और उसके पिता को चौकी में ही बैठाकर पुलिस ने प्रताड़ित किया। शाम होते ही थाने सहित चौकी की 2 गाड़ी पुलिस जयचंदपुर गांव पहुंच पीड़ित पक्ष के घर के दरवाजे तोड़कर महिलाओं को बाहर निकालकर घर के बर्तन सहित खटिया सब कुछ तोड दिया और जमकर उत्पात मचाया जिसका वीडियो पीड़ित न बना ले इसके लिए सभी महिलाओं लड़कियों के फोन छीन लिए लेकिन किसी महिला ने चुपके से पुलिस के तांडव को मोबाइल में रिकार्ड कर लिया और dm साहब के पास पहुंचकर वीडियो दिखाते हुवे कार्यवाही की मांग किया।मामले पर डीएम रविन्द्र सिंह ने जांच कर कार्यवाही का आश्वाशन दिया।वंही इस मामले पर ठरियांव थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट का मामला था जिस पर उनके खिलाप मुकदमा दर्ज किया गया था जिनकी गिरफ्तारी के लिए हसवा पुलिस गांव गई थी।
News Wani
