Breaking News

“32 साल की शादी, 9 बच्चे और 2 बहुएं छोड़, महिला प्रेमी संग फरार—सुनकर रह जाएंगे दंग”

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के 32 साल बाद नौ बच्चों की मां अपने पति को धोखा देकर प्रेमी साथ फरार हो गई. जबकि महिला के नौ बच्चों में तीन बच्चे शादीशुदा हैं. पूरा मामला बदायूं जिले के उसैहत थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़ित पति ने पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक एक महिला को कासगंज जिले के बहेडिया निवासी पप्पू से प्रेम हो गया और फिर धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ गईं. अधेड़ उम्र में दोनों का इश्क इतना परवान चढ़ गया कि साथ जीने मरने की कसमें खा लीं. प्रेम-प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पत्नी वापस लाने की गुहार लगाई है. पुलिस ने पत्नी को तलाश कर न्यायालय में पेश किया जहां महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही. पुलिस ने महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया.

शादी के 32 साल बाद महिला को हुआ इश्क

महिला के शादी के 32 साल बाद इस तरह के फैसले ने सबको चौंका दिया. क्योंकि जो महिला अपने प्रेमी के साथ गई है. उसके नौ बच्चों में तीन शादीशुदा हैं, लेकिन पति बाहर मजदूरी कर परिवार चला रहा था. इसी बीच पत्नी अधेड़ उम्र में किसी और से इश्क फरमा रही थी. हालांकि पति ने महिला पर गंभीर आरोप हैं. पीड़ित पति ने मेहनत और मजदूरी कर चार बीघा जमीन खरीदी थी, वो भी उसने पत्नी के नाम करा दी थी.

पत्नी के साथ-साथ जमीन भी चली गई:

पीड़ित पति का आरोप है कि उसने मेहनत मजदूरी कर चार बीघा जमीन खरीदी थी वो भी पत्नी के नाम करा दी थी. अब ऐसे में उसकी पत्नी के साथ-साथ जमीन भी चली गई और उसके बेटे की बहू के जेवर भी ले गई. एक दस वर्षीय बेटी भी अपने साथ ले गई है. पति अब पछता रहा है कि उसने जमीन खरीद कर पत्नी के नाम क्यों करा दी.

दादी और नानी बनने के बाद इश्क का भूत चढ़ा :

पति को धोखा देने वाली अधेड़ उम्र कि महिला के एक बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं. दादी और नानी बनने के बाद इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि अब पति को अधेड़ उम्र में धोखा दे दिया. अपनी मां की करतूत पर अब बच्चे भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं. उनकी मां ने इस उम्र में ऐसा कदम उठाया है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.

About SaniyaFTP

Check Also

लखनऊ अग्निकांड: पहली मंजिल से कूदा छात्र, ग्रिल पर गिरा; मंजर देख भावुक हुए डिप्टी CM; 25 तस्वीरों में हादसा

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *