Breaking News

कानपुर में आयोजित पद यात्रा में बाँदा से शामिल होंगें हजारों कार्यकर्ता; देश विरोधी ताकतों का देगी जवाब

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बाँदा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 4 नवंबर को कानपुर में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बांदा जिले से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना ने दी।

उत्तम सक्सेना ने बताया कि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा का उद्देश्य पार्टी के अनुसार लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और सुशासन का संदेश जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रही राजनीतिक गतिविधियों और विपक्षी गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों के जवाब में भाजपा प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में पदयात्राएं आयोजित कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की गतिविधियों से देश का माहौल प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपना पक्ष रखेगी। पार्टी ने इस अभियान को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम दिया है।

उत्तम सक्सेना के मुताबिक, कानपुर में आयोजित पदयात्रा 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क से शुरू होगी। यहां से यात्रा मोतीझील स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बांदा से भी बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

About NW-Editor

Check Also

टीएम मशीन से नकदी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एटीएम से निकाले गए 5960

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर ग्राहकों की नकदी चोरी करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *