“मां की लाश के पास 3 दिन तक अकेला रहा मासूम, न खाना था न पानी — कैसे बचा जानिए”

चीन के झेजियांग प्रांत के  वेंझोउ के कैंगनान काउंटी  में एक बेहद दुखद और साथ ही साहसिक घटना सामने आई है। यहाँ एक दो साल का बच्चा अपनी मां की मौत के बाद कई दिनों तक अकेला  उसकी लाश के साथ  रहा। बच्चे की मां झेंग यू अपने घर में मृत पाई गई। उसका बेटा घर में अकेला रह गया और अपने तरीके से जीवन बचाने की कोशिश करता रहा।  घर अस्त-व्यस्त था और बच्चे ने केवल वही खाया जो उसके आसपास उपलब्ध था। फ्रिज में रखा कद्दू, जेली और स्नैक्स उसकी जीवित रहने की साधन बने।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, बच्चा गंदे डायपर और हाफ शर्ट में  पाया गया। एक पड़ोसी ने उसे तुरंत अपनी गोद में उठाया, बाथरूम में साफ किया और अस्पताल ले जाकर उसकी देखभाल शुरू की। बच्चे ने अपनी उम्र के हिसाब से अद्भुत साहस दिखाया और कठिन परिस्थितियों में जीवित रहा। झेंग एक सिंगल पेरेंट थीं। उनका जीवन कई चुनौतियों और कठिनाइयों से भरा था। उनके माता-पिता दोनों ही  बौद्धिक विकलांग थे  और कल्याणकारी सहायता पर निर्भर थे।

झेंग और उसकी बहन की परवरिश उनकी दादी ने की थी। झेंग के परिवार को संदेह है कि उनकी मृत्यु अचानक हुई बीमारी  के कारण हुई। झेंग की तीन संतानें थीं। बाकी दो बच्चों की देखभाल उनके पिता कर रहे हैं। झेंग ने बेटे के पिता से ऑनलाइन मुलाकात की थी, लेकिन 2023 में बेटे के जन्म के बाद दोनों अलग हो गए। उन्होंने अपनी शादी कभी आधिकारिक रूप से पंजीकृत नहीं कराई और बेटे के पिता को ऑनलाइन ब्लॉक कर दिया था। आखिरी बातचीत फरवरी 2025 में हुई थी। बच्चे ने इस कठिन परिस्थिति में  अपने तरीके से जीवन को बचाया और यह घटना दुनिया भर में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कई लोगों ने बच्चे की  साहसिकता और आत्मनिर्भरता की सराहना की है।

About SaniyaFTP

Check Also

PTI का अलर्ट: इमरान खान को जेल में तुरंत इलाज नहीं मिला तो हो सकते हैं अंधे

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बुधवार को अदियाला जेल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *