Breaking News

“जो डर गया, समझो मर गया” — सौरभ भारद्वाज का पलटवार, राघव चड्ढा पर अनुराग ढांडा का भी हमला

आप नेता सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने अब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर पलटवार किया है। राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।’ जिसके बाद अब आम आदमी पार्टी की ओर से सौरभ भारद्वाज ने मोर्चा संभाल लिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘राघव भाई, अभी आपका वीडियो देखा। मैं बस इतना ही कहूंगा- जो डर गया, समझो वो मर गया। हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं।

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को समोसे वाली बात पर घेरा

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि हम सबको तो लोगों के मुद्दे उठाने थे, सरकार की आंख में आंख डालके। आज सरकार विरोध करने वालों की आवाज दबा रही है। सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई संसद में सॉफ्ट पीआर करे। संसद में छोटी पार्टी का एक लिमिटेड समय होता है, उसमें अगर कोई समोसों की बात उठा रहा है तो उससे जरूरी ये है कि देश के मुद्दों की बात उठाए।

अनुराग ढांडा ने भी घेरा

सौरभ भारद्वाज के साथ-साथ आप नेता अनुराग ढांडा ने भी राघव चड्ढा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- “हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का। गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया। पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाजिरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं। पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो। जो डर गया वो…..”।

राघव चड्ढा के खिलाफ आप का एक्शन

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने का आग्रह किया और उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया। सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ’आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं।

About NW-Editor

Check Also

अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास, विपक्ष का संसद में जोरदार हंगामा

लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 को पास कर दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *