Breaking News

हनुमान जयंती पर खीरी पुलिस हाई अलर्ट, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद सड़कों पर उतरीं

मोहम्मद कमर

लखीमपुर खीरी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संभाली और सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। त्योहार के मद्देनजर जिले भर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया तथा प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि सभी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाएं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मुख्य मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट मोड पर रही, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहा। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से हनुमान जयंती का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया गया।

About NW-Editor

Check Also

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में निघासन में किसानों का धरना-प्रदर्शन

मोहम्मद कमर  लखीमपुर-खीरी: निघासन (खीरी) में किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *