Breaking News

जयपुर में चोरी की वारदात सामने आई, आरोपी हुए फरार

जयपुर के प्रताप नगर में सेक्टर 26 स्थित प्रेम मंदिर के पास शनिवार रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार ज्वेलर चन्द्र प्रकाश सोनी को टक्कर मारकर 10 किलो चांदी, एक तोला सोना और 20 हजार रुपए लूट लिए। घटना रात करीब 9:15 बजे की है, जब चन्द्र प्रकाश अपनी दुकान ‘शुभम ज्वेलर्स’ बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने स्कॉर्पियो से ज्वेलर की बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 10 किलो चांदी, एक तोला सोना और 20 हजार रुपए थे। लूट की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू की।कंट्रोल रूम के निर्देश पर पूरे शहर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी की गई, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

“विधवा बहू को प्रेमी संग देख भड़के ससुर-जेठ, दोनों को जिंदा जलाया—गांव में दहशत”

जयपुर के पास मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बांडोलाव गांव में अवैध संबंधों के शक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *