Breaking News

युवक पर विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगा आरोप

मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शादीशुदा युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिजनों ने धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें महिला ने बताया था कि पांच साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद से सिविल लाइंस की आदर्श कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली थी।

आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे एक साल से ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने गर्भपात कराने की कोशिश की। दो नवंबर 2023 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

जिसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी कपिल पहले से शादीशुदा है। पीड़िता का आरोप है कि बच्चा पैदा होने के बाद 25 दिसंबर की रात करीब आठ बजे कपिल और उसके परिवार वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी कपिल, उसके पिता शिवनंदन, भाई नितेश, मौसा सर्वेश, मां, मौसी, सास, कपिल की पत्नी और एक अन्य महिला समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया गया है।

 

 

About NW-Editor

Check Also

“रेवंत रेड्डी का BJP पर तीखा वार: बोले— ‘इनके नेताओं का असली भगवान राम नहीं, ओवैसी हैं’”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *