Breaking News

तिंदवारी नगर पालिका अध्यक्ष उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान से सम्मानित किया

 

बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के द्वारा उत्कृष्ट गौ सेवा कार्य करने वाले गौ सेवकों को सम्मानित किया जा रहा है इसी अवसर पर आज तिंदवारी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चंद साहू को उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया और इसी अवसर में उनके द्वारा की गई गौ माता के प्रति सेवा सराहनीय है और प्रेरणा स्रोत है
तिंदवारी नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि गौ सेवा मेरा पहला कर्म है क्योंकि गौ सेवा एक जीवन का अमूल्य समय होता है यह बहुत कम लोगों को मिलता है ऐसा अवसर मुझे मिला है मैं इसलिए तन मन धन से गौ सेवा करता हूं
इस अवसर में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गौ सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सेवकों को उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान सम्मानित किया जा रहा है जिला अध्यक्ष बताया कि गौ रक्षा समिति के द्वारा लगातार गौशाला से संबंधित मामले जिला प्रशासन को अवगत कराया जाता है लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी उस पर कार्रवाई करने के लिए मन ही नहीं लगता क्योंकि गोवंश के नाम पर धन लूटा जा रहा है इस अवसर पर तिंदवारी ब्लाक अध्यक्ष विश्वदीप त्रिपाठी जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति एवं गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *