Breaking News

आज के बच्चे कल का भविष्य: बिपिन बिहारी

– बिपिन राज कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरित
– बच्चों को परीक्षाफल वितरित करते जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण।
फतेहपुर। बिपिन राज कान्वेंट स्कूल पनी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के परीक्षाफल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण रहे। समारोह में जेल पर्यवेक्षक ने विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। जेल पर्यवेक्षक श्री शरण ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। समारोह में आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमलचंद वर्मा, रामकिशोर गुप्ता, लीना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, साइस्ता, सदब खातून, हिमांशी, इशरत जहां, अंजली, शीबा, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दूस, रवि कुमार, राजकुमार वर्मा, वैभव द्विवेदी, पवन सिंह, अजय कुमार आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *