झारखंड के जमशेदपुर में दो युवतियों से गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां चार युवकों ने दो सहेलियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी युवक पहले दोनों युवतियों को पार्टी करने के बहाने बहला फुसलाकर एक होटल में ले गए. इसके बाद उन्हें जबरदस्ती खूब शराब पिलाई. जब युवतियां नशे में धुत होकर अपने होश खो बैठी तो युवकों ने उनके साथ दरिंदगी की.
ये मामला साकची थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां स्थित एक होटल में दो सहेलियों के साथ उनके जानने वाले कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. वह दोनों युवतियों को पार्टी करने के बहाने एक होटल में गए. वहां ले जाकर उन्होंने सहेलियों को जमकर शराब पिलाई. इसके साथ ही उन्हें कई तरह की चीजें भी खिलाई. इसके बाद चारों ने युवतियों के साथ एक-एक कर गैंगरेप किया.
News Wani
