Breaking News

यातायात प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जागरूकता का दिया संदेश

  • सिटी कान्वेंट स्कूल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य कार्यक्रम, सम्मानित हुए यातायात कर्मी

व्यूराे संजीव शर्मा

इटावा। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिटी कान्वेंट स्कूल, भरथना रोड पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके आगमन के उपरांत दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
आपको बताते चलें कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक संकेतों के पालन तथा तेज गति से वाहन न चलाने के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर सिटी कान्वेंट स्कूल परिवार द्वारा यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही यातायात कांस्टेबल मनोज कुमार को भी विद्यालय के प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे पुलिस विभाग के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई। विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, जिससे वे कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक होते हैं और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी3 उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

लालपुरा जैन मंदिर मे पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान से हुआ गुंजायान

आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे सभासद हेमलता प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ब्यूरो संजीव शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *