Breaking News

परिवहन विभाग ने दिखाई सख्ती: बिना टैक्स और परमिट चल रही बसों पर RTO का हड़ताली कदम”

जैसलमेर हादसे के बाद देर रात से ही आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर बसों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया। डीटीओ आदर्श राघव के निर्देशन में बनी पांच टीमों ने पूरी रात सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब डेढ़ सौ से अधिक बसों की जांच की गई।

जांच के दौरान लगेज और क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाली बसों के साथ ही बिना परमिट, फिटनेस और टैक्स के संचालित बसों पर भी कार्रवाई की गई।

आरटीओ टीमों ने अब तक 30 से अधिक बसों के चालान बनाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान कई बस ऑपरेटर्स अतिरिक्त लगेज और सवारियां लेकर बसें चला रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- यह अभियान दिवाली तक लगातार जारी रहेगा ताकि बिना अनुमति या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों पर अंकुश लगाया जा सके

About NW-Editor

Check Also

“विधवा बहू को प्रेमी संग देख भड़के ससुर-जेठ, दोनों को जिंदा जलाया—गांव में दहशत”

जयपुर के पास मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बांडोलाव गांव में अवैध संबंधों के शक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *