– पीड़ित महिलाओं की आवाज उठाकर न्याय दिलाएगा संगठन: जागृति
– मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देतीं महिलाएं।
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा की मासिक बैठक रंजना कक्कड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम महिलाओं ने विंग कमांडर नमन सान्याल छत्तीसगढ़ के शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद पांच सेना के जवानों को सम्मान देते हुए मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि यह भारत की नई में ही जज्बा तथा हिम्मत है कि वह अपने शहीद पति को को वर्दी में आकर सेल्यूट कर सकती है जिसका ताजा उदाहरण विंग कमांडर ऑप्शन अख्तर ने अपने पति को बहादुरी के साथ सेल्यूट किया। शहीद अपना कर्तव्य पूरा करके दूसरे लोक में चला जाता है और अपने परिवार पत्नी माता-पिता का नाम गौरवान्वित कर देता है परंतु समाज उसकी शहादत का सम्मान पूरी तरह नहीं कर पाता इसका ताजा उदाहरण प्रदेश के ही शहीद विधवाओं को पेट्रोल पंप गैस एजेंसी जो दी जाती हैं उन पर तमाम प्रकार के अनर्गल आरोप लगाकर या तो पैसे की मांग की जाती है या उनको रिश्वत न मिलने पर परेशान किया जाता है। हाल ही में उन्होंने स्वयं लखनऊ सचिवालय जाकर शहीद पेट्रोल पंप की कार्यवाहियों को समाप्त कराया है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से आवाहन किया कि यदि उनके क्षेत्र में महिला पीड़ित होती है तो उसकी आवाज को आगे लाया जाए। संगठन उसको न्याय दिलाएगा। इस अवसर पर सुनीता यादव, मीरा मिश्रा, अरुण मिश्रा, कांति मिश्रा, अर्चना गुप्ता, माया देवी, सरोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रही।

News Wani