Breaking News

ट्रंप का तीखा हमला: ‘वो पागल, बदतमीज, उपद्रवी है’ — जानें डोनाल्ड ट्रंप ने किसके लिए कही की ये बात?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने ग्रेटा को उपद्रवी महिला बताते हुए कहा कि उन्हें डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर आप कभी उन्हें देखें, ‘एक युवा होने के बावजूद, वह बहुत गुस्सैल हैं, वह बहुत पागल हैं।”

 

ट्रंप और थनबर्ग के बीच पुराना है विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ग्रेटा थनबर्ग के बीच विवाद पुराना है। ट्रंप इससे पहले भी ग्रेटा को लेकर बयान दे चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जून 2025 में भी थनबर्ग को अजीब, युवा और गुस्सैल बताया था और कहा था कि उन्हें गुस्से की समस्या है। ट्रंप ने तब ग्रेटा के इजरायल पहुंचने की उनकी कोशिश की भी निंदा की थी।

‘गाजा में चल रहा है नरसंहार’

ग्रेटा थनबर्ग ने गाजा में इजरायल के हमले के खिलाफ कड़ा संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा, “मैं बिल्कुल साफ कर दूं, वहां नरसंहार चल रहा है। हमारी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाएं फिलिस्तीनियों के साथ विश्वासघात कर रही हैं। वो सबसे भयानक युद्ध अपराधों को भी नहीं रोक पा रहे हैं।” इजरायल ने ग्रेटा थनबर्ग को आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

इजरयली सेना ने किया था गिरफ्तार

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायल की ओर से निष्कासित किए जाने के बाद ग्रेटा थनबर्ग एथेंस पहुंची हैं। यहां लोगों ने थनबर्ग के जोरदार स्वागत किया। स्वीडिश एक्टिविस्ट ग्रेटा उन 479 कार्यकर्ताओं में शामिल थीं, जिन्हें इजरायली सेना ने गिरफ्तार किया था। यह समूग गाजा की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इजरायल ने सोमवार को थनबर्ग सहित 171 लोगों को निर्वासित कर दिया था जिससे निष्कासित लोगों की कुल संख्या 341 हो गई है।

About NW-Editor

Check Also

ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला; सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग का आज चौथा दिन है और हालात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *