बिंदकी के संपूर्ण समाधान दिवस में चौबीस शिकायतें निस्तारित

– विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल, कुल 56 आवेदन हुए प्राप्त
– डीएम ने आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
– बिंदकी के संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम-एसपी।
फतेहपुर। बिंदकी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। जिसमें जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने स्टालों मंे आवेदन भी किए। कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 124 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके सापेक्ष चौबीस का मौके पर अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया। सौ शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये। सभी लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले। कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी बिंदकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल के साथ गूंजे फागुन गीत

– ठंडाई-गुझिया का सभी ने लिया आनंद – एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *