Breaking News

तमंचा व गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 01.05.2025 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 01.05.2025 को सुबह थाना गिरवां पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अतर्रा रोड पर वनसखा ग्राम के पास से दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शारदा प्रसाद कुशवाहा के कब्जे से 1100 ग्राम अवैध सूखा गांजा तथा प्रकाश चन्द्र उर्फ भूरा यादव के कब्जे से 12 बोर के अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम 1. शारदा प्रसाद कुशवाहा पुत्र नत्थू कुशवाहा निवासी वनसखा थाना गिरवां जनपद बांदा ।
2. प्रकाश चन्द्र उर्फ भूरा यादव पुत्र रज्जू निवासी वनसखा थाना गिरवां जनपद बांदा ।

पकड़ने वाली टीम में
1. उ0नि0 श्री यज्ञनारायण भार्गव
2. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार
3. हे0कां0 विजय सिंह
4. कां0 कृष्णकान्त शामिल रहे

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *