बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण व निर्माण करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में न्यायालय परिसर के एंट्री गेट पर सघन चेकिंग कर रही न्यायालय सुरक्षा एवं थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तो के कब्जे से 02 तमंचा 04 कारतूस बरामद हुए हैं
गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने नाम
1. ज्ञानेन्द्र पुत्र भूरा प्रसाद निवासी चन्दापुर भदवारा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर ।
2. आदर्श कुमार कोरी पुत्र रामसेवक निवासी चन्दापुर भदवारा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर बताया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में न्यायालय सुरक्षा तथा कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रहीं ।
News Wani
