Breaking News

दुष्कर्म वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

– पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना हथगांव पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में तेज कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप है।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 154/2025 के तहत धारा 65(1), 61(2) बीएनएस, 66-ई आईटी एक्ट तथा 16/17 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम कुलदीप पुत्र संतराम कोरी व कमल पुत्र बुद्धा कोरी निवासीगण हरी का पुरवा मजरा पैगम्बरपुर रिकौहा, थाना हथगांव बताया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना हथगांव प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने सफलतापूर्वक दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल रणवीर सिंह, जय सिंह, रोहित कुमार एवं एजाज अहमद शामिल रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

फेरी लगाकर परिवार चलाने वाले के घर जीएसटी टीम का छापा

– छह करोड़ घपले की सूचना पर आई थी जीएसटी टीम – छापे से परिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *