– पुलिस ने लाठी-डंडा भी किया बरामद
– पुलिस टीम की गिरफ्त में हत्याभियुक्त।
फतेहपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट और आपराधिक धमकी से जुड़े मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी और डंडा भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 6 अप्रैल को थाना औंग पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 26/2026, धारा 126(2)/109/115(2)/352/351(2) बीएनएस से संबंधित दो वांछित आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दरियापुर निवासी बाबू यादव व नयाखेड़ा निवासी राकेश निषाद शामिल हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को औंग पुल से रानीपुर पुल की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक लाठी और एक डंडा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला, उपनिरीक्षक लल्लूराम और कांस्टेबल शुभम यादव की अहम भूमिका रही।

News Wani