Breaking News

”यूक्रेन संकट: घातक रूसी मिसाइल हमला, कीव में 12 की मौत, 48 घायल”

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर लगातार घातक अटैक किए जा रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़ा हमला क्या है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस की ओर से मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। ये हमले रूस ने बृहस्पतिवार तड़के किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और 48 अन्य घायल हुए हैं। कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। त्काचेंको ने बताया कि एक आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ है। उन्होंने कहा, ‘सबकुछ नष्ट हो गया है।’

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हमले से राजधानी में 20 से ज्यादा इलाके प्रभावित हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बृहस्पतिवार का हमला, यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा के लिए इस महीने की शुरुआत में अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद से कीव पर हुआ पहला बड़ा हमला है।

About NW-Editor

Check Also

यूनाइटेड किंगडम ने डोनाल्ड ट्रंप का एयरबेस देने से किया इनकार

ब्रिटेन की कीएर स्टार्मर सरकार ने ईरान पर संभावित हमलों के लिए ब्रिटिश वायु सेना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *