Breaking News

अभद्र टिप्पणी भारतीय संविधान,महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का है खुला उल्लंघन – अर्चना सिंह पटेल

-जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा बांदा अर्चना सिंह पटेल के नेतृत्व में एसपी को सौंपा ज्ञापन

बांदा। मैनपुरी सांसद आदरणीय श्रीमती डिंपल यादव जी पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गयी अशोभनीय टिप्पणी के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की सविनय निवेदन है कि समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मैनपुरी की माननीय सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी जो सदैव महिला सशक्तिीकरण,गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं उनके विरूद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर अशोभनीय अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है।
यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सासद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना फैलाने की नीयत से की गयी है, जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है। अतः महोदय से आग्रह है कि मौलाना साजिद रशीदी के विरूद्ध तत्काल प्राथमिक (एफ०आई०आर०) दर्ज की जाय। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय, ताकि समाज में यह सख्त संदेश जाय कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। आशा है कि आप महिला सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिये त्वरित कार्यवाही करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *