Breaking News

बेकाबू थार का कहर: दिल्ली सड़क पर कुचले गए दो पैदल यात्री, एक की लाश घंटों पड़ी रही

 

रविवार की सुबह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज़ रफ़्तार थार ने दो पैदल यात्रियों को कुचल दिया। यह घटना 11 मूर्ति के निकट, राष्ट्रपति भवन से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पॉश इलाके में घटी। इस हादसे में एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए व्यक्ति को लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी उसे थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह व्यक्ति घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वाहन ने टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से भी टकराकर अपना संतुलन खो दिया, जिससे उसका अगला पहिया भी निकल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद लगभग एक घंटे तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा।

About NW-Editor

Check Also

सुल्ताना मर्डर केस में बड़ा खुलासा, गवाह के बयान से जांच में नया मोड़

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के एक कोर्ट रूम में एक चश्मदीद ने ऐसा बयान दिया जिसने सबके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *